सोमवार, 24 अक्टूबर 2016
ग्रुप के नियम भक्तिदर्पण ग्रुप में आपका स्वागत है। कृपया ध्यान पूर्वक ग्रुप के विषय में पढे व ग्रूप के नियमों का अवलोकन कर लेवें। यह ग्रुप पूरी तरह से केवल भगवद्भक्तों के लिए है एवं हमारी वेबसाईट http://www.bhaktidarpan.in/ से सम्बंधित है। अतः केवल भगवद्भक्त ही इस ग्रुप से जुड़े। कृपया निम्नलिखित ग्रुप के नियमों को ध्यान पूर्वक पढ़ कर ही ग्रुप से जुड़े। 1. ग्रुप में केवल भक्ति मैसेज ही पोस्ट करें, अन्य क़ोई भी मैसेज या पिक्चर चाहे कितना भी अच्छा हो, ग्रुप में पोस्ट ना करें। 2. ग्रुप में पर्सनल मेसेज न करें या किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करे, यदि किसी मैसेज या ग्रुप मेंबर से कोई परेशानी या आपत्ति हो तो केवल ग्रुप एडमिन से संपर्क करें। कीसी भी पोस्ट को नैतिक-अनैतिक घोषित करने का अधिकार संचालक मंडल के पास रहेगा। 3. ग्रुप के आईकन एवं नाम के साथ छेड़छाड़ ना करें। 4. किसी भी प्रकार के धर्मविरोधी या राजनीतिक मैसेज या किसी भी धर्म जाती समुदाय या व्यक्ति के भावना को क्षति पहुचने वाला पोस्ट करना वर्जित है । 5. ग्रुप के किसी भी सदस्य से डायरेक्ट बात या मैसेज ना करे। 6. ग्रुप में किसी भी प्रकार के विज्ञापन, शायरी, चुटकुले आदि पोस्ट न करें। 7. ग्रुप में किसी अव्यहारिक, अमर्यादित शब्दों वाला, पोस्ट करना वर्जित है, ऐसा करने पर सम्बंधित सदस्य को तत्काल ग्रुप से रिमुव कर दिया जायेगा। जिसके लिए सदस्य स्वयं जिम्मेदार होगा। 8. ग्रुप में सभी को सक्रिय रूप से सहभागिता प्रदान करना अतिआवश्यक है। जो भी ग्रुप में अपनी सहभागिता प्रदान नहीं करेंगें उसे इस ग्रुप से कभी भी बाहर किया जा सकता है। जिसके लिए वह सहभागी जिम्मेदार रहेगा। 9. ग्रुप में महिलाओं की भी सहभागिता है। अतः उनकी मर्यादा को ध्यान में रखना अति आवश्यक है। 10. किसी भी मैसेज को कॉपी-पेस्ट या फॉरवर्ड करते समय कृपया उसे अच्छी तरह पढ़ व समझ लें। ग्रुप नियम एवं शर्ते को तत्काल प्रभावशील माना जाय। ग्रुप के नियम समय-समय पर आवश्यकतानुसार परिवर्तित किये जा सकते हैं, जो सभी ग्रुप मेंबरो को बताते रहेंगे। ग्रुप के किसी भी नियम का उलन्घन किये जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के सम्बंधित मेंबर को ग्रुप से निष्काषित किया जा सकता है। इस ग्रुप को धार्मिक, अध्यात्मिक, वैदिक-शास्त्रीय ज्ञान का आदान-प्रदान,प्रसार-प्रचार के उद्देश्य से बनाया गया है। इसलिये कृपया ग्रुप में भक्ति पूर्ण वातावरण बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। यह ग्रुप मात्र धार्मिक है। जो "भक्ति दर्पण" के नाम से जनोपयोग हेतु समर्पित है। || जय सियाराम ||
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सनातन धर्म है /या स्नातक धर्म
जवाब देंहटाएं